मादा गुलदार पिंजरे में कैद
Spread the love

नैनीताल: दहशत का पर्याय बनी मादा गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रामनगर/नैनीताल। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज अंतर्गत गोपीपुरा गांव में लंबे समय से आतंक मचाने वाली मादा गुलदार आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस गई है। पिछले कई दिनों से यह गुलदार गांव के आसपास सक्रिय थी और पालतू जानवरों को अपना निवाला बना रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल था।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून मुठभेड़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में एक घायल

गुलदार की सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की गुहार लगाई थी। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को गोपीपुरा वन क्षेत्र में पिंजरा लगाया। गुलदार को लुभाने के लिए पिंजरे में एक बकरा रखा गया था। शनिवार रात शिकार के लालच में गुलदार पिंजरे के भीतर घुस गई और कैद हो गई। राहत की बात यह रही कि पिंजरे में विभाजन (partition) होने के कारण बकरा पूरी तरह सुरक्षित रहा।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

रविवार सुबह वन कर्मियों ने जब पिंजरा चेक किया तो मादा गुलदार उसमें फंसी मिली। सूचना मिलते ही रेंजर खनायत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गुलदार को वाहन के जरिए सुरक्षित घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। जांच के बाद वन अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है। गुलदार के पकड़े जाने से गांव में अब शांति है और ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love