भीमताल में डेयरी से पनीर चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज
Spread the love

भीमताल: रेकी के बाद 10 किलो पनीर पर साफ किया हाथ, CCTV कैमरे में कैद 

भीमताल (नैनीताल): नैनीताल जिले में पर्यटन सीजन की गहमागहमी के बीच अब अजीबोगरीब चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। भीमताल-भवाली मार्ग पर स्थित एक डेयरी से तीन शातिर युवकों द्वारा 10 किलो पनीर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना भीमताल-भवाली मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठित डेयरी की है। डेयरी संचालक ने दूध की क्रेटों के बीच करीब 10 किलो पनीर सुरक्षित रखा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तीन बाहरी युवक पहले काफी देर तक दुकान के आसपास घूमकर रेकी करते हैं। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है, उनमें से एक युवक फुर्ती से पनीर का थैला उठाता है और तीनों तेजी से वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, पहली बार लागू हुई ‘एकीकृत’ व्यवस्था

पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह की छोटी लेकिन दुस्साहसिक चोरी से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने घटना की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज भीमताल पुलिस को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

भीमताल पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में युवकों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, पुलिस ने व्यापारियों को सतर्क रहने और संदिग्धों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।


Spread the love