Senior Citizen Jan Kalyan Samiti Executive Meeting In Haldwani Pant Libraryपंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय हल्द्वानी में आयोजित वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की बैठक।
Spread the love

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की बैठक में रमेश चंद्र पांडे उपाध्यक्ष मनोनीत। डीएम वार्ता हेतु मांग पत्र तैयार और 4 उप-समितियां गठित।

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (13 अगस्त 2026): वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (रजि.) हल्द्वानी की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को समिति के सभागार, पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि कुशल संचालन महामंत्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समिति की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

रमेश चंद्र पांडे सर्वसम्मति से बने समिति के उपाध्यक्ष

बैठक का सबसे प्रमुख क्षण तब आया जब समिति के निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य श्री रमेश चंद्र पांडे को समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे एवं महासचिव डी.के. पांडे द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष पद का औपचारिक मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। मनोनयन की घोषणा होते ही पूरे सभागार में उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका जोरदार स्वागत किया।

DM के साथ प्रस्तावित बैठक हेतु मांग पत्र फाइनल, पुराने आदेशों की उपेक्षा पर रोष

बैठक में आगामी अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जिलाधिकारी (DM) के साथ प्रस्तावित बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र को अंतिम रूप प्रदान किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि पूर्व में 25 जुलाई 2025 को तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीमती वंदना सिंह के साथ हुई बैठक के बाद 5 अगस्त 2025 को विभिन्न विभागों को जारी किए गए निर्देशों के परिपालन की समीक्षा की जाएगी।

वक्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन डीएम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए कड़े निर्देशों का किसी भी प्रशासनिक विभाग द्वारा पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया है, जो कि अत्यंत खेदजनक है।

यह भी पढ़ें 👉 स्वामित्व योजना के तहत मिलेगी जमीन की रजिस्ट्री: दमुवाढूंगा क्षेत्र में ड्रोन सर्वे के बाद पिलर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर

कार्यप्रणाली को गति देने के लिए 4 उप-समितियों का गठन

समिति का कार्य द्रुत गति से संचालित करने एवं जिम्मेदारियों का सुचारू विभाजन करने हेतु चार विशेष उप-समितियों का गठन किया गया:

  1. तुरंत कार्रवाई उप-समिति (Quick Reaction Team)

  2. कार्यक्रम क्रियान्वयन उप-समिति (Event Management Team)

  3. वित्तीय प्रबंधन उप-समिति (Financial Management Team)

  4. प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया उप-समिति (Publicity & Social Media Team)

यह भी पढ़ें 👉14 अगस्त को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

20 अगस्त को धार बिठौरिया में ‘वरिष्ठ नागरिक आपके द्वार’

समिति के नियमित जनसंपर्क अभियान ‘वरिष्ठ नागरिक आपके द्वार’ का अगला कार्यक्रम आगामी 20 अगस्त 2026 को डॉ. एस.डी. तिवारी की सहमति से धार बिठौरिया स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुपालन में समिति की आगामी समस्त बैठकों का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर/उधम सिंह नगर से बड़ी ख़बर: मलसी क्षेत्र में हुई डकैती की गुत्थी सुलझी, पुलिस व एसओजी टीम ने रामपुर (यूपी) में दबिश देकर दबोचे डकैत

 बैठक में उपस्थित प्रमुख गणमान्य सदस्य

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के प्रमुख संरक्षक और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्री इंद्र सिंह निगल्टिया, श्री दया किशन बल्यूटिया, श्री प्रताप सिंह जंतवाल, डी.के. पंत, श्री विष्णु सिंह रावत, डॉ. शिवदत्त तिवारी, श्री मोहन चंद्र बुडलाकोटी, श्री बी.डी. जोशी, श्री एल.एम. लोहनी, एच.पी. जोसेफ, श्री किरण कुमार कबड़वाल, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्री देवेंद्र सिंह खाती, श्री सुमन चंद जोशी, श्री ए.डी. डोर्बी, श्री दिनेश चंद पंतोला, श्री आनंद सिंह भाकुनी, श्री गोपाल दत्त जोशी, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती मीरा श्रोत्रिय सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।


Spread the love

You missed