Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी पुलिस चौकी के गोरापड़ाव इलाके में बुधवार देर रात लूट की एक अत्यंत दुस्साहसिक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक अज्ञात कार में सवार होकर पहुंचे करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने खुद को पुलिस विभाग की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम बताकर एक कार्यालय में पार्टी कर रहे लोगों पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने वहां मौजूद नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 ‘पति की मौत के बाद दो पत्नियों में छिड़ी जंग!’ अनुकंपा नौकरी, पेंशन और ईपीएफ को लेकर कालाढुंगी से कोर्ट पहुंचा हैरान करने वाला मामला

प्राप्त विवरण के अनुसार, बुधवार देर रात बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र के एक कार्यालय में कुछ लोग एकत्रित होकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें लगभग 8 से 10 लोग सवार थे।

आरोपियों ने कार्यालय में प्रवेश करते ही रौब झाड़ते हुए खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताया और अवैध तमंचे निकालकर वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। अचानक खाकी और एसओजी का नाम सुनकर तथा हथियारों के डर से पीड़ितों ने कोई विरोध नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिले के विकास कार्यों पर सीडीओ अरविंद पांडे का बड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री घोषणाओं में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए वहां जुए में लगी पूरी नकदी अपने कब्जे में ले ली। इसके साथ ही उन्होंने धमकाते हुए उपस्थित लोगों के हाथों से सोने की अंगूठियां और गले से सोने की चेन भी उतरवा लीं। लूट की वारदात को पलक झपकते ही अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी कार में बैठकर बरेली रोड की दिशा में तेजी से भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉 ‘बिना नंबर के बाइक बेची तो लगेगा 15 गुना जुर्माना!’ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के इस कड़े आदेश से वाहन डीलरों में मचा हड़कंप

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया:

“गोरापड़ाव क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस की सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया है और बरेली रोड व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”


Spread the love

You missed