Spread the love

 

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला युवक का पैर

लालकुआं। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग में हाट बाजार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक के पैर में ट्रक का टायर चढ़ा दिया, जिससे गंभीर हालत में युवक को एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं तहसील कार्यालय के पास साप्ताहिक हाट बाजार लगती है। साप्ताहिक बाजार के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े युवक के पांव के ऊपर हल्द्वानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टायर चढ़ा दिया। जिसके चलते युवक का पांव बुरी तरह कुचल गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे ने क्षतिग्रस्त हो चुके पैर को बांधकर उसका हल्का ट्रीटमेंट किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने 108 से संपर्क किया  परंतु लालकुआं की 108 खराब होने के चलते मोटाहल्दु की 108 सेवा को बुलाकर युवक को एसटीएच चिकित्सालय भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  युवक की शिनाख्त मान सिंह सागर पुत्र खीम सिंह उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। सड़क पार करते हुए यह दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है।


Spread the love

You missed