सरकारी विज्ञापन
Anti-Narcotics Police Raids and Seizure Operation in Ramnagar Nainital Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रामनगर / नैनीताल: देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें:  सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में नशे के कारोबार से जुड़े अलग-अलग ठिकानों को निशाने पर लिया गया। एक साथ हुई छापेमारी से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से उड़ा ले गया सोने के कड़े और नकदी; हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

किस आरोपी से क्या-क्या हुई बरामदगी

पुलिस के अनुसार:

  • कामेश त्यागी (मोहल्ला गूलरघट्टी) के कब्जे से चार किलो गांजा बरामद हुआ।

  • सागर (रेलवे पड़ाव) के पास से चार नशीले इंजेक्शन और सिरिंज मिलीं।

  • इमरान (नागा बाबा मंदिर रोड) के कब्जे से नशीले इंजेक्शन की शीशियां और 22 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

  • पैसों कौर (ग्राम थारी) के पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ।

  • सीमा कौर और प्रकाश कौर (ग्राम थारी) के कब्जे से 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

  • मनप्रीत कौर (ग्राम हल्दुआ) के पास से 12 ग्राम स्मैक और 3 लाख 35 हजार रुपये की नकदी मिली।

  • राधा (ग्राम हल्दुआ) के कब्जे से दो ग्राम स्मैक के साथ 19 हजार 200 रुपये बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 25 नवंबर के तबादला आदेश में किस अधिकारी को मिला कौन सा विभाग

कुल बरामदगी और कोतवाल का सख्त संदेश

इस प्रकार पुलिस ने कुल 22 किलो गांजा, 14 ग्राम स्मैक, नशीले इंजेक्शन, गोलियां और 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी। कोतवाल सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin