देहरादून में नौकरी का झांसा देकर युवती से गलत काम कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Spread the love

नौकरी का झांसा देकर युवती को देहरादून बुलाया फिर कराया गलत काम आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ धोखाधड़ी और जबरन गलत काम कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी एक युवती ने पटेलनगर थाना पुलिस को शिकायत दी कि सहारनपुर निवासी एक युवक ने उसे देहरादून में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बुलाया था। युवती का आरोप है कि शहर पहुंचने के बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर अपने परिचितों के साथ भेजा और गलत काम करने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, पहली बार लागू हुई ‘एकीकृत’ व्यवस्था

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि इसमें अन्य लोग शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

You missed