महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति 1019281791.jpg.webp
Spread the love

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती; जानें अंतिम तिथि और नियम 👇

देहरादून: उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का एक शानदार अवसर सामने आया है। निदेशालय, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड (सुद्धोवाला, देहरादून) द्वारा राज्य में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री (मानदेय ₹9,300/- प्रति माह) और आंगनबाड़ी सहायिका (मानदेय ₹5,250/- प्रति माह) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभागीय आदेश के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि: 30 जून 2026 को प्रातः 12:00 बजे से।

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026 को सायं 05:00 बजे तक।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति 1019281791.jpg.webp

यह भी पढ़ें 👉 🚨 पिथौरागढ़ : 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ‘सीरियल रेपिस्ट’ होशियार सिंह गिरफ्तार, हरिद्वार जेल से छूटते ही दोबारा किया खौफनाक कांड, जानिए पूरा मामला… 👇

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और मुख्य शर्तें

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी सामान्य निर्देशों के तहत आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा:

  1. शैक्षणिक योग्यता: आवेदिका द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड, परिषद या संस्थान से न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) अथवा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

  2. स्थानीय निवासी होना अनिवार्य: ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित राजस्व ग्राम तथा नगरीय (शहरी) क्षेत्र के लिए संबंधित वार्ड की स्थायी/मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

  3. आवेदन की सीमा: एक आवेदनकर्ता किसी एक ही राजस्व ग्राम या वार्ड में विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन कर सकता है। हालांकि, यदि किसी ग्राम/वार्ड में एक से अधिक पद रिक्त हैं, तो अलग-अलग पदों के लिए पृथक-पृथक (अलग) आवेदन किया जा सकता है।

  4. केवल ऑनलाइन माध्यम: आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट https://wecduk in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन या नया अपलोड मान्य नहीं होगा।

आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित अभिलेख (Documents) अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करने होंगे:

  • कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की अंकतालिका (अनिवार्य)।

  • स्नातक (Graduation) एवं स्नातकोत्तर (Post-Graduation) की अंकतालिका (यदि उत्तीर्ण हो)।

  • स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (अनिवार्य)।

  • परिवार रजिस्टर की नकल (ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए अनिवार्य)।

  • वोटर आई-डी कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति (शहरी/नगरीय क्षेत्र के लिए अनिवार्य)।

  • आरक्षण श्रेणी का प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित पद हेतु आवेदन कर रहे हैं)।

  • वरीयता श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

रिक्त पदों की आरक्षणवार सूची संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालयों, जिला कार्यक्रम कार्यालयों, खंड विकास कार्यालयों और बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद भी इसे देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love

You missed