लालकुआं के गोरापड़ाव हाईवे सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अयान खान की फाइल फोटोलालकुआं के गोरापड़ाव हाईवे सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अयान खान की फाइल फोटो
Spread the love

गोरापड़ाव हाईवे हादसे में घायल दूसरे दोस्त अयान ने भी तोड़ा दम, 6 दिन के भीतर एक ही मोहल्ले के 2 चिराग बुझे! 👇

लालकुआं/हल्द्वानी: गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह दिन पहले हुए एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय युवक अयान खान ने भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए आखिरकार अस्पताल में दम तोड़ दिया। अयान का उत्तर प्रदेश के बरेली (भोजीपुरा) स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। आपको बता दें कि इस दिल दहला देने वाले हादसे में अयान के साथ बाइक पर सवार उसके 16 वर्षीय दोस्त सिद्धार्थ की दुर्घटना वाले दिन ही मौत हो चुकी थी। छह दिनों के भीतर एक ही मोहल्ले के दो होनहार और युवा बच्चों की मौत से पूरे लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा: ठंडी सड़क और नैनीताल रोड पर कई ठेले जब्त, भारी जुर्माना वसूला

मोमो खाने हल्द्वानी गए थे दोनों दोस्त, रॉन्ग साइड से आए मौत के कैंटर ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक दास्तान गत 3 जुलाई 2026 की शाम को शुरू हुई थी। लालकुआं के वार्ड नंबर चार निवासी सिद्धार्थ (पुत्र उदयवीर सिंह, उम्र 16 वर्ष) और उसका दोस्त अयान खान (पुत्र शमशेर खान, उम्र 20 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से हल्द्वानी मोमो खाने गए थे। दोनों दोस्त हंसी-खुशी वापस लालकुआं लौट रहे थे, लेकिन गोरापड़ाव के पास नियति को कुछ और ही मंजूर था।

हाईवे पर सामने से अचानक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से आ रहे एक कैंटर ने इनकी बाइक को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों दोस्त हाईवे पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

सुशीला तिवारी से बरेली तक चला इलाज, 5 दिन बाद अयान ने भी तोड़ा दम

हादसे के ठीक बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों लहूलुहान घायलों को तुरंत हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने बेहद गंभीर हालत में पहुंचे 16 वर्षीय सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया था। जबकि, अयान खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रात के अंधेरे में पुलिस की बड़ी दबिश! रसूखदार नेता नरेश पांडे को घर से उठाया, मचा भारी हंगामा! 🚔“इस पूरी कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।”

परिजनों ने अयान को पहले हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति (SRMS) अस्पताल में भर्ती कराया। पिछले 5 दिनों से अयान वहाँ वेंटिलेटर और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में मौत से जूझ रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आज सुबह अयान ने भी दम तोड़ दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब अयान का शव लालकुआं स्थित उसके घर पहुंचा, तो पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

 टूट गया मां-बाप का सपना; प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था अयान

अयान की असमय मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अयान बेहद होनहार था और उसने इसी साल इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। वह आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रहा था और भविष्य में एक बड़ा अफसर बनकर परिवार का सहारा बनना चाहता था। अयान के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं, जिनमें वह दूसरे नंबर का था। यह पूरा परिवार अपनी नानी अमीना बेगम के मकान में रहता है।

वहीं, दुर्घटना के दिन ही जान गंवाने वाला उसका दोस्त सिद्धार्थ भी अत्यंत मेधावी छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता उदयवीर सिंह के संरक्षण में कराटे की विधा में भी पारंगत था। इस दुखद हादसे ने हंसते-खेलते दो परिवारों को ताउम्र का दर्द दे दिया है। स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों और पुलिस की ढीली चेकिंग व्यवस्था के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया है।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed