हल्द्वानी में अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह, भगत सिंह कोश्यारी और महापौर गजराज बिष्ट रहे मुख्य अतिथि
हल्द्वानी, 14 अप्रैल 2026। चौसला ग्राम सभा के मीठा आंवला में मीराबाई ग्राम संगठन द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बाबासाहेब का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो और हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहभोज कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश देते हैं।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
महापौर गजराज बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे, जिनका उद्देश्य एक धर्मनिरपेक्ष और समावेशी राष्ट्र का निर्माण करना था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज में समरसता और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने द्वारा नवरात्रि के दौरान आयोजित कन्या पूजन एवं सहभोज कार्यक्रम को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, पूर्व सैनिक हरीश चन्याल, किशनी देवी, किशन राम, जगदीश चंद्र, रोहिताश, मंजू आर्या, खष्टी देवी, प्रकाश चंद्र, कमल किशोर, बालम आर्या, अंगद कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, मीराबाई ग्राम संगठन की अध्यक्ष ज्योति धपोला, ग्राम प्रधान पूजा देवी, दीपा आर्या, दिनेश जोशी, मनीष कुल्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदी देवी, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.सी. आर्या, कैप्टन मंगल राम, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, प्रताप बोहरा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लखविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, प्रमोद बोरा, जितेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





