जंगलिया गांव में स्वच्छता को लेकर बैठक
Spread the love

जंगलिया गांव में स्वच्छता को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ ग्राम का संकल्प

हल्द्वानी। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने और प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पंचायत घर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रतिनिधि राधा कुल्याल ने की, जिसमें होटल स्वामियों, होमस्टे संचालकों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

बैठक में राधा कुल्याल ने ग्राम पंचायत में चल रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले छह सप्ताह से ग्रामीण लगातार इस अभियान में योगदान दे रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत अब स्वयं वाहन की व्यवस्था कर अन्य स्थानों से कूड़ा उठाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए सामूहिक आर्थिक सहयोग आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने भी बैठक में मौजूद लोगों से न केवल स्वच्छता बल्कि अन्य सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करने की अपील की।

बैठक में कुछ आमंत्रित लोगों के शामिल न होने पर आयोजकों ने नाराजगी और दुख भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बालम सिंह रैकवाल, दयानंद त्रिपाठी, किशोरी दत्त शर्मा, उमा कुल्याल, रेखा कुल्याल, गोबिदी देवी, सुरेश चंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह कुल्याल, राजेंद्र सिंह कुल्याल, त्रिलोक सिंह कुल्याल, रबी शंकर पलड़िया, ललित पलड़िया, ललित मोहन आर्य, गोपाल सिंह पडियार सहित कई गणमान्य लोग, होटल स्वामी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love