CM Pushkar Singh Dhami Presenting Teelu Routeli Award to Women in Dehradun Mukhya Sevak Sadanमुख्य सेवक सदन देहरादून में महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून (09 अगस्त 2026): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित राज्य स्तरीय ‘तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार समारोह’ में प्रदेश की मातृशक्ति को भव्य रूप से सम्मानित किया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और अनुकरणीय योगदान देने वाली प्रदेश की 13 उत्कृष्ट महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार से अलंकृत किया।

पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: तीलू रौतेली पुरस्कार अब ₹75 हजार

वीरांगना तीलू रौतेली जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नारियों के सम्मान में बड़ा ऐलान करते हुए पुरस्कार राशि में वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि को 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया था। अब राज्य सरकार ने इसे और बढ़ाते हुए 51 हजार रुपये से बढ़ाकर सीधे 75 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है।

इसी प्रकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार की सम्मान राशि को भी 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 61 हजार रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि प्रदेश की मातृशक्ति के सेवा, समर्पण और अद्वितीय योगदान के प्रति सरकार के आदर का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉 भू-कानून के उल्लंघन पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का चाबुक, लगभग 304 नाली ज़मीन जब्त कर सरकार में शामिल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि और पदोन्नति का प्रावधान

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक शारीरिक व मानसिक विकास, पोषण, स्वास्थ्य और संस्कारों के निर्माण में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका नींव के पत्थर जैसी है। आंगनबाड़ी बहनें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने वाली मुख्य कड़ी हैं।

राज्य सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं के कल्याण हेतु उठाए गए कदमों को रेखांकित करते हुए सीएम ने बताया:

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: मानदेय ₹7,500 से बढ़ाकर ₹9,300 किया गया।

  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: मानदेय ₹4,500 से बढ़ाकर ₹6,250 किया गया।

  • आंगनबाड़ी सहायिकाएं: मानदेय ₹3,550 से बढ़ाकर ₹5,250 किया गया।

  • पदोन्नति का अवसर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पारदर्शी व्यवस्था के तहत सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत करने का स्पष्ट प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 ‘कमरे में मैगी बना रहे थे नितेश, पलक झपकते ही भड़क उठी आग!’ रुद्रपुर में पिता और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

यूसीसी और 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण से सशक्त हो रही मातृशक्ति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, उज्ज्वला योजना और ‘लखपति दीदी’ जैसी क्रांतिकारी योजनाएं चल रही हैं।

उत्तराखंड के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। इसके अलावा उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर महिलाओं के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉 BREAKING: हाईकोर्ट स्थान पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण, गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने लामाचौड़ में बनेगा नया परिसर

कार्यक्रम में गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक श्री खजान दास, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, सचिव श्री चंद्रेश कुमार, निदेशक श्री बंशीलाल राणा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed