Advocate Amit Kumar Goyal President Maharaja Agrasen Yuva Samiti Haldwani Posterमहाराजा अग्रसेन युवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री तुषार मित्तल व कोषाध्यक्ष सीए रिषभ बंसल।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (11 अगस्त 2026): कुमाऊँ के प्रमुख न्यायिक व प्रशासनिक केंद्र हल्द्वानी स्थित उपजिलाधिकारी (SDM) कोर्ट परिसर में आज अधिवक्ताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ अधिवक्ताअमित कुमार गोयल को ‘महाराजा अग्रसेन युवा समिति’ का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के शुभ अवसर पर साथी अधिवक्ताओं द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉 अत्याधुनिक युग और बिखरते रिश्ते: शादी के 30 दिन बाद बालकनी से संदिग्ध छलांग, पति ने डिप्रेशन बताया तो मायके वालों ने ठहराया दहेज का दोषी

महाराजा अग्रसेन युवा समिति की नई कार्यकारिणी को मिली शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि महाराजा अग्रसेन युवा समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही समाज और विधि जगत में खुशी की लहर है। समिति में अमित गोयल को अध्यक्ष, तुषार मित्तल को महामंत्री तथा सीए रिषभ बंसल को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति का संकल्प “एकजुटता, सेवा, संस्कार और समर्पण” के आधार पर समाज सेवा को नई दिशा देना है।

हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में वकीलों ने विश्वास जताया कि अमित कुमार गोयल के कुशल और अनुभवी नेतृत्व में समिति नई ऊंचाइयों को छुएगी और समाज के साथ-साथ युवाओं के मार्गदर्शन में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 Ramnagar News: गोकशी करने वाले संगठित गैंग पर रामनगर पुलिस का कड़ा प्रहार; 120 किलो गौमांस कांड में 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार व सप्लायर भी नामजद

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई जाने-माने और वरिष्ठ कानूनी दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम सिंह बसेड़ा  (वरिष्ठ अधिवक्ता), पूरन चन्द्र भगत  (वरिष्ठ अधिवक्ता), मोहन वर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता), उमेश जोशी  (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने नवनियुक्त अध्यक्ष अमित गोयल का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

साथी वकीलों ने दी बधाई और सम्मान

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अधिवक्ता भाइयों ने एक-दूसरे को बधाई दी। समारोह में मुख्य रूप से सुनील बुढलाकोटी , दीपक कांडपाल , राहुल अग्रवाल , ललित गुरुरानी , देवेन्द्र विश्वकर्मा , चन्द्रशेखर पाण्डेय , कमल दानी  एवं अन्य अनेक साथी अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठनात्मक और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


Spread the love

You missed