Uttarakhand Police Station And Crime Investigation Concept Representing Rudrapur Firing Caseरुद्रपुर के साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा और पुलिस कार्रवाई।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रुद्रपुर (उधमसिंह नगर): उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली फायरिंग की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के कड़े निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉 ‘सोने-चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहे थे चोर!’ पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 सितंबर की रात रुद्रपुर के साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया था।

इस मामले में हर्षित बाल्मीकि (निवासी खेड़ा वार्ड नंबर-19) की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने आरोपियों की तत्काल और धरपकड़ के कड़े निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉 बकाया सैलरी के विवाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या!’ देहरादून से दहलने वाली वारदात का पर्दाफाश

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की त्वरित टीमों ने महज 24 घंटे के भीतर दिनांक 4 सितंबर को बीएचईएल के पास एफएसएल जाने वाली सड़क से दोनों नामजद आरोपियों को घेरकर धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. राज चौहान पुत्र (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी- रेशमबाड़ी खेड़ा, रुद्रपुर।

  2. संदीप उर्फ चिड़ी, निवासी- रेशमबाड़ी खेड़ा, रुद्रपुर।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में रैपिडो चालक के साथ मारपीट और लूट: कालाढूंगी रोड पर देर रात युवकों ने स्कूटी रोककर छीना मोबाइल और नकदी

गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, तो मुख्य आरोपी संदीप उर्फ चिड़ी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।

हाल ही में हुई इस फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, लेकिन पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कस गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Spread the love