गुलदार पिंजरे में कैद
Spread the love

भीमताल में गुलदार पिंजरे में कैद: मोरा गांव में वन विभाग को मिली सफलता, आदमखोर की पहचान जारी

भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत मोरा गांव से राहत भरी खबर सामने आई है। वन विभाग ने लंबे अभियान के बाद एक गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार के जानलेवा हमलों के कारण ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल था।

विगत कुछ समय से भीमताल के ग्रामीण इलाकों में गुलदार की सक्रियता काफी बढ़ गई थी। हाल ही में पास के भदयूनी गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी थी, जहाँ छह दिन पहले कमल सिंह बिष्ट नाम के एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। इसके अलावा, मोरा गांव से लगे सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी दो महिलाओं पर जानलेवा हमले हुए थे। इन घटनाओं के बाद से ही वन विभाग पर गुलदार को पकड़ने का भारी दबाव था।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून मुठभेड़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में एक घायल

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने संवेदनशील इलाकों में कई जगह पिंजरे लगाए थे। इसी कड़ी में बीती रात मोरा गांव में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। हालांकि, विभाग अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है जिसने युवक की जान ली थी।

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया:

“गुलदार को पकड़ लिया गया है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यही वह आदमखोर गुलदार है। इसकी पहचान के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया और जांच की जाएगी, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

एक गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस तो ली है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, आस-पास के गांवों के लोगों को अकेले बाहर न निकलने और शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love