Spread the love

संवाददाता सीमा खेतवाल

देवभूमि जन हुंकार, बागेश्वर: उत्तराखंड पुलिस महकमे से कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बेहद उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है। बागेश्वर जनपद की अभिसूचना इकाई (Intelligence Unit) में निष्ठावान सेवाएं दे रहे दो मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। मुख्य आरक्षी राजेश चन्द्र पाण्डेय और मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पाण्डे को पदोन्नत कर अपर उप निरीक्षक (ASI) के पद पर सुशोभित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 शुद्धिकरण के मामले में अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ SC/ST एक्ट और BNS की धाराओं में FIR दर्ज

आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में एक विशेष और गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा ने दोनों पदोन्नत जवानों को अपने हाथों से बधाई देते हुए उनके कंधों पर नए स्टार सजाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ अग्रिम दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एसपी जितेन्द्र मेहरा ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति कर्मचारियों के लंबे समय तक किए गए कड़े परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी का प्रतिफल होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ऊर्जा और जनता के प्रति जवाबदेही के साथ निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 शिव मंदिर का ताला तोड़कर उड़ाए थे दानपात्र और घंटियां, पुलिस ने ऐसे दबोचा चोर!’ हल्द्वानी से बड़ी खबर

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ही पदोन्नत जवानों का पुलिस सेवा का रिकॉर्ड अत्यंत सराहनीय रहा है:

  1. अपर उप निरीक्षक राजेश चन्द्र पाण्डेय: श्री राजेश चंद्र पांडे ने वर्ष 2012 में पुलिस विभाग में आरक्षी (Constable) के पद पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वर्ष 2022 में वे मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। अब अपनी इसी कर्मठता के बल पर वे मुख्य आरक्षी से सीधे अपर उप निरीक्षक (ASI) के पद पर प्रमोट हो गए हैं।

  2. अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डे: श्री मनोज कुमार पांडे ने काफी पहले वर्ष 2001 में पुलिस बल में बतौर आरक्षी प्रवेश किया था। लंबी और बेदाग सेवा के पश्चात वर्ष 2022 में वे मुख्य आरक्षी बने थे। अब विभाग द्वारा उनकी निष्ठावान सेवाओं को देखते हुए उन्हें अपर उप निरीक्षक के पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉’12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट और 1 करोड़ 20 लाख की ठगी!’ उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा

इन दोनों जवानों की पदोन्नति पर बागेश्वर पुलिस कार्यालय सहित पूरे जनपद के पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने दोनों एएसआई (ASI) को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रकार के प्रमोशन से मैदानी और पर्वतीय जनपदांे में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों का भी मनोबल बढ़ता है।


Spread the love

You missed