Women and School Children Participating in Jangaliya Gaon Cleanliness Drive Nainitalग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सफाई अभियान में जुटी महिलाएं।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, जंगलिया गांव/नैनीताल (09 अगस्त 2026): स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों के सिलसिले में नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में एक वृहद एवं विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा सार्वजनिक स्थलों और ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान में गांव की मातृशक्ति और स्कूली बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉 Ramnagar News: गोकशी करने वाले संगठित गैंग पर रामनगर पुलिस का कड़ा प्रहार; 120 किलो गौमांस कांड में 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार व सप्लायर भी नामजद

अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के एएनएम (ANM) केंद्र परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, मुख्य पैदल रास्तों, प्राकृतिक जल स्रोतों और सामुदायिक परिसरों में जमा सूखे पत्तों, प्लास्टिक कचरे और झाड़ियों की सफाई की गई। इस कार्य में गांव की महिला स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों तथा स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए श्रमदान किया।

यह भी पढ़ें 👉तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती राधा कुल्याल ने सफाई अभियान की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए समस्त ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से भावुक अनुरोध किया कि इस स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केवल एक दिन नहीं, बल्कि नियमित रूप से अपने आसपास, सार्वजनिक रास्तों, सामुदायिक स्थलों और जीवनदायिनी जल स्रोतों पर स्वच्छता बनाए रखें।

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने जानकारी दी कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य दिन ग्राम पंचायत में और भी व्यापक एवं भव्य स्तर पर स्वच्छता, जागरूकता रैली तथा पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 भू-कानून के उल्लंघन पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का चाबुक, लगभग 304 नाली ज़मीन जब्त कर सरकार में शामिल

गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों और महिला समूहों ने एक साथ मिलकर कार्य किया। इस अवसर पर उप प्रधान जानकी देवी, लीला कुल्याल, पिंकी देवी, सरोज, अनीता कुल्याल, अनीता देवी, सीमा देवी, हेमा देवी, इंद्रा देवी, ममता कुल्याल, भावना देवी, लीला देवी, मुन्नी देवी सहित महिला स्वयं सहायता समूहों की अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समाज को स्वच्छता का कड़ा संदेश दिया।


Spread the love

You missed