Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 221 ग्राम स्मैक के साथ मुख्य तस्कर गिरफ्तार

SOG और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

👉 गिरफ्तार अभियुक्त:

विजय सिंह नेगी (35 वर्ष)

निवासी – ग्राम बैड़ा, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)

हाल – गंगा कॉलोनी, हल्द्वानी

👉 बरामदगी:

221 ग्राम स्मैक

₹14,520 नकद

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोबाइल

अभियुक्त के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में FIR संख्या 125/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

🔴 मामला-2: 4.18 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने

गुलशन (28 वर्ष) निवासी राजपुरा को 4.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

इस संबंध में FIR संख्या 126/26 दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

🔴 मामला-3: वनभूलपुरा में 11.72 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

वनभूलपुरा पुलिस ने चोरगलिया रोड से

मेराज अली (45 वर्ष) को 11.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त पर पहले से NDPS सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में FIR संख्या 64/2026 पंजीकृत की गई है।

एसएसपी नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹1500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि

👉 “युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों

के खिलाफ पुलिस की Zero Tolerance नीति जारी रहेगी। ऐसे अभियानों को आगे भी और तेज किया जाएगा।”


Spread the love

You missed