CHC Deghat Hospital Entrance and Almora Forest Areaस्याल्दे के मयाल तोक में गुलदार के हमला
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, स्याल्दे/देघाट : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सल्ट ब्लॉक के डभरा सौराल स्थित घोड़ीधार क्षेत्र में बाघ की दहशत से लोग खौफजदा हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्याल्दे ब्लॉक क्षेत्र में गुलदार ने एक युवती पर हमला कर दिया। देर शाम मवेशियों के लिए घास लेने गई 22 वर्षीय युवती पर गुलदार झपट पड़ा, लेकिन युवती ने अद्भुत साहस दिखाते हुए हाथ में मौजूद दराती से ही गुलदार का मुकाबला कर अपनी जान बचा ली।

 यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की पहल पर भू-माफिया के कब्जे से मुक्त हुई 25 नाली भूमि; ग्राम कौल की भगवती देवी को मिला न्याय

घास लेने गई थी सुनीता, अचानक झाड़ियों से झपटा गुलदार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत बाबुलिया ग्राम पंचायत के मयाल तोक निवासी हर सिंह कत्यूरा की 22 वर्षीय पुत्री सुनीता गुरुवार देर शाम मवेशियों के लिए घर से कुछ ही दूरी पर चारा (घास) लेने गई थी। इसी बीच घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले के बावजूद सुनीता डरी नहीं और उसने तुरंत बुद्धिमत्ता व अदम्य साहस का परिचय दिया। उसने अपने हाथ में मौजूद दराती से ही गुलदार पर प्रहार करना शुरू कर दिया और अपनी पूरी ताकत से चिल्लाकर स्वजनों तथा आसपास के ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा।

 यह भी पढ़ें 👉 Haldwani News: महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न; 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, 8 पार्षदों ने ली शपथ

चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, सीएचसी देघाट में कराया गया भर्ती

सुनीता की चीख-पुकार सुनकर उसके स्वजन और आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के भारी शोरगुल और भीड़ को अपनी ओर आता देख गुलदार युवती को घायल कर झाड़ियों के रास्ते दूर घने जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

इसके बाद लहूलुहान अवस्था में परिजनों और ग्रामीणों ने घायल सुनीता को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देघाट में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवती की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

 यह भी पढ़ें 👉Haldwani News: भोटिया पड़ाव में मकान रेनोवेशन करा रहे अधिवक्ता पर पड़ोसी का जानलेवा हमला; डंडे के वार से सर व मुँह पर आई गंभीर चोटें, कोतवाली में तहरीर

वन विभाग ने गाँव में बढ़ाई गश्त, लगाए जा रहे ट्रैप कैमरे व पिंजरा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तुरंत हरकत में आ गया। वन अनुभाग अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी, बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, किशोर कुमार आर्या और बलवीर सिंह सहित वन कर्मियों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और मौका मुआयना किया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत वन कर्मियों के दल ने मयाल तोक और आसपास के इलाकों में रात की गश्त बढ़ा दी है।


Spread the love

You missed