उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 आज जारी, नतीजे इस वेबसाइट पर देखें
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) आज, 25 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी घोषित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के मेधावी छात्रों के नाम शामिल होंगे।
छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा अन्य न्यूज वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह बना हुआ है। बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





