बुलडोजर एक्शन: उधम सिंह नगर में रेलवे की जमीन पर बनी अवैध मजार जमींदोज, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई
किच्छा (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड में सरकारी संपत्तियों से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज, 25 अप्रैल 2026 को तड़के जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने किच्छा-पंतनगर हाईवे पर एम्स के समीप स्थित अवैध ‘बेनी मजार’ पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इज्जत नगर रेलवे प्रशासन ने इस निर्माण को लेकर मई 2023 और सितंबर 2025 में मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किए थे। उनसे भूमि से संबंधित स्वामित्व के दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई भी वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही अतिक्रमण को स्वयं हटाया गया।
यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
यह अवैध संरचना न केवल रेलवे की विस्तार योजनाओं के आड़े आ रही थी, बल्कि बरेली-नैनीताल राज्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में भी बड़ी रुकावट बनी हुई थी। नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद रेलवे ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से सुरक्षा बल की मांग की थी, जिसके बाद आज सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ध्वस्तीकरण के दौरान संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के धार्मिक अवशेष या प्राचीन प्रमाण प्राप्त नहीं हुए हैं। यह पूरी तरह से एक अवैध कब्जा था जिसे जनहित और विकास कार्यों के लिए हटाया गया है।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
गौरतलब है कि ‘देवभूमि’ की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के संकल्प के तहत अब तक राज्य भर में 582 अवैध संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं। शासन ने साफ संकेत दिए हैं कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





