कानपुर में शादी के दौरान दूल्हे के नागिन डांस करने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकारकानपुर में शादी के दौरान दूल्हे के नागिन डांस करने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
Spread the love

कानपुर: दूल्हे को शादी में ‘नागिन डांस’ करना पड़ा भारी; सड़क पर लोटने लगा लड़का, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात! 👇

कानपुर (चौबेपुर): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाह समारोह के दौरान दूल्हे को अपनी ही शादी में मर्यादा भूलकर हुड़दंग मचाना और नागिन डांस करना बहुत भारी पड़ गया। मंडप में आधी से ज्यादा रस्में पूरी होने के बाद भी दुल्हन ने लड़के की इस शर्मनाक हरकत को देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के एक गांव से चौबेपुर इलाके के एक गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ बारात आई थी। बारात आगमन के बाद द्वारचार और तिलक की रस्में बेहद हंसी-खुशी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो चुकी थीं। लेकिन तभी तिलक समारोह खत्म होते ही दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब का सेवन कर लिया।

कानपुर

शराब का नशा सिर चढ़कर बोलते ही दूल्हा अपना आपा खो बैठा और सीधे डीजे के सामने पहुंच गया। नशे में धुत दूल्हे ने सरेआम अपने कपड़े उतार दिए और अर्धनग्न अवस्था में बीच सड़क पर जमीन पर लोट-लोटकर ‘नागिन डांस’ करने लगा। दूल्हे के इस रूप और अभद्र व्यवहार को देखकर वहां मौजूद बाराती और घराती दोनों पक्षों के लोग दंग रह गए।

जब दूल्हे की इस अमर्यादित हरकत की भनक घर के भीतर बैठी दुल्हन को लगी, तो वह बुरी तरह भड़क गई। दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि जो व्यक्ति अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर मर्यादा और संस्कारों को भूल जाए, वह ऐसे नशेड़ी लड़के के साथ पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल का महा-एक्शन: अवैध लिंग परीक्षण बताने वाले को 50,000 का इनाम, डेंगू पर लापरवाही की तो खैर नहीं! 👇

दुल्हन के इस कड़े फैसले के बाद विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया। रात भर लड़के वाले और परिवार के बड़े-बुजुर्ग लड़की को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर चट्टान की तरह अड़ी रही। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों को समझाने के लिए स्थानीय पुलिस को दखल देना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

अगले पूरे दिन थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर लंबी बातचीत चलती रही। इस दौरान दूल्हे के लाचार पिता ने अपने बेटे का बचाव करते हुए सारा दोष उसके दोस्तों पर मढ़ दिया। पिता का कहना था कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने जबरन और धोखे से शराब पिला दी थी, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और उसने यह सब किया।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

हालांकि, दुल्हन ने किसी की एक न सुनी और स्पष्ट कर दिया कि आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। आखिरकार, पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और बारात को बिना दुल्हन के ही अपमानित होकर वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र में दुल्हन के इस साहसी फैसले की जमकर सराहना हो रही है।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed