कृषि निदेशालय में कुंदन रैखोला ने संभाला किसान आयोग के सदस्य का कार्यभार; भाजपा नेताओं ने दी बधाई
संवाददाता सीमा खेतवाल
Bageshwar: उत्तराखंड की त्रिवेंद्रम और पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता और कृषक हितों के मुखर पैरोकार श्री कुंदन रैखोला ने आज राजधानी देहरादून स्थित कृषि निदेशालय में उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य के रूप में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इस गरिमापूर्ण और भव्य अवसर पर पूरे प्रदेश से आए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल व यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ नेता का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण कृषि निदेशालय परिसर का माहौल बेहद उत्सवपूर्ण नजर आया।
उपस्थित जनसमुदाय, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि श्री कुंदन रैखोला जी का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा का अटूट भाव और सीमांत क्षेत्रों के किसानों के हितों के प्रति उनका समर्पण उत्तराखंड के कृषक समुदाय के लिए आने वाले समय में बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें 👉धर्मांतरण सिंडिकेट : लालच और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर सहित 4 गिरफ्तार
वक्ताओं ने कहा कि उनके नीतिगत निर्णयों और जमीनी पकड़ के चलते राज्य में कृषि विकास, पारंपरिक खेती को बढ़ावा, किसानों के आर्थिक कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण को एक नई दिशा और अभूतपूर्व मजबूती प्राप्त होगी, जिससे रिवर्स पलायन को भी गति मिलेगी।
इस विशेष और ऐतिहासिक अवसर पर नवनियुक्त सदस्य का हौसला बढ़ाने और उन्हें अग्रिम बधाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष दिग्गज और सम्मानित जन मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया जी, उत्तराखंड कला और साहित्य परिषद के माननीय सदस्य श्री हीरा सिंह कर्म्याल जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री राजेंद्र राठौर जी शामिल थे। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने वाले मंडल अध्यक्ष कपकोट श्री प्रकाश जोशी जी, मंडल अध्यक्ष शिखर श्री हरीश कोरंगा जी और मंडल अध्यक्ष दुगनाकुरी श्री मनोज भौर्याल जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक रूप से ईश्वर से उनके सफल, ऊर्जावान और पूर्णतः जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।





