सरकारी विज्ञापन
STF Anti-Narcotics Kumaon Unit and Lohaghat Police Anti-Drug Action in Champawat
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / लोहाघाट / चम्पावत: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF द्वारा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करने और प्रदेशभर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क निगरानी व सूचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 25 नवंबर 2026 को STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और थाना लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें  उप कारागार हल्द्वानी में अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में बंद 40 वर्षीय बंदी की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट क्षेत्र से 4 किलो 100 ग्राम चरस बरामद, अनुमानित कीमत ₹25 लाख

संयुक्त टीम ने थाना लोहाघाट क्षेत्र, जनपद चम्पावत में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹25 लाख बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉हरिद्वार-रुड़की में STF/ANTF व औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई; मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त और बरेली ले जाने का खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश सिंह तिसल्ला (पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त चरस को लोहाघाट क्षेत्र से एकत्रित कर बरेली, उत्तर प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी के पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे होटल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त

फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच, पूरे नेटवर्क पर नजर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। साथ ही चरस की आपूर्ति के स्रोत, इसके क्रय-विक्रय में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin