Haldwani Police Team Arrests 13 Gamblers in Operation Prahar Raidहल्द्वानी में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर बरामद नकदी के साथ हल्द्वानी पुलिस।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (03 अगस्त 2026): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों के उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहे एक अवैध जुए के फड़ पर छापेमारी कर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 यह भी पढ़ें 👉 Haldwani News: मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए SIR अभियान शुरू; सत्यापन के लिए 11 दस्तावेज निर्धारित, जिलाधिकारी नैनीताल ने की सहयोग की अपील

दो मंजिला पुराने गोदाम में सजा था जुए का फड़

प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के क्रम में अवैध जुआ व सट्टेबाज़ी की रोकथाम हेतु चौकी मंगलपड़ाव व कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 02 अगस्त 2026 की रात्रि में पुलिस को सटीक सूचना मिली कि रामलीला मोहल्ले के पास स्थित एक दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में भारी दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है।

सूचना मिलते ही मंगलपड़ाव चौकी पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए चिन्हित स्थान की घेराबंदी की और गोदाम के भीतर अचानक छापेमारी की। पुलिस की इस सरप्राइज रेड से मौके पर हड़कंप मच गया और ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

 यह भी पढ़ें 👉 ‘पैसे नहीं दिए तो न्यूड फोटो कर देंगे वायरल!’ जानिए कैसे AI की आड़ में हल्द्वानी की युवती से ठगे ₹12,500

 ₹58,950 की नकदी और ताश के पत्ते बरामद

पुलिस टीम ने मौके से 13 अभियुक्तों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए कस्टडी में ले लिया। पुलिस द्वारा मौके की तलाशी लेने पर फड़ और नाल से कुल ₹58,950/- रुपये की नगदी और ताश की गड्डियां बरामद हुईं।

हल्द्वानी पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी में प्राथमिकी दर्ज की है।

 यह भी पढ़ें 👉 Dehradun News: उत्तराखंड में फिर बड़ा साइबर हमला; सीएम रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी विभागों की वेबसाइटें ठप, ITDA ने बैकअप से बहाल किया सिस्टम

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

पुलिस द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार गिरफ्तार किए गए 13 अभियुक्तों के नाम निम्नलिखित हैं:

  1. रितेश कुमार

  2. हैदर अली

  3. प्रशांत कुमार

  4. कुशल

  5. आसिफ

  6. मोहम्मद शाहनवाज

  7. शोएब

  8. मोहम्मद राहुल

  9. मोहम्मद समीर

  10. फैजान

  11. शाहनवाज

  12. सर्वेश

  13. योगेंद्र

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#HaldwaniPolice #OperationPrahar #ManjunathTC #DevbhoomiJanHunkar #GamblingRaid #HaldwaniNews #BreakingNews


Spread the love

You missed